जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा 28 नवम्बर को
Nov 5, 2026, 13:58 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बलौदाबाजार, 5 नवम्बर (हि. स.)। जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में कक्षा 6वी प्रवेश के लिए 28 नवम्बर को समय सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक आयोजित की जायेगी।
विभागीय जानकारी के अनुसार, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र सीबीएसई/नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट सीबीएसई डॉट आरसीआईएल डॉट जीओव्ही डॉट इन पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये परीक्षा प्रभारी पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय लवन के मोबाइल नंबर 8637253499, 99811798925 पर संपर्क किया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

