जशपुर: धान खरीद केंद्रों पर बेहतर सुविधाओं से खुश किसान

WhatsApp Channel Join Now
जशपुर: धान खरीद केंद्रों पर बेहतर सुविधाओं से खुश किसान


जशपुर: धान खरीद केंद्रों पर बेहतर सुविधाओं से खुश किसान


अंबिकापुर/जशपुर, 2 दिसंबर (हि.स.)। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीद अभियान सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रहा है। जशपुर जिले के सभी धान खरीद केंद्रों पर किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है, जिससे किसानों को सीधे आर्थिक लाभ मिल रहा है। केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के कारण किसान संतुष्टि जाहिर कर रहे हैं।

दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत कस्तूरा स्थित धान खरीद केंद्र पहुंचे किसान बुध नाथ सिंह, ग्राम केंदा पानी ने कहा कि खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हैं और किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरीद केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर हम किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीद से हमें हमारी मेहनत का पूरा मूल्य मिल रहा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद देता हूँ।”

प्रशासन की ओर से धान खरीद केंद्रों पर वजन, मापक, बोरा उपलब्धता, हितग्राही सुविधाएँ और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा पूरी खरीद प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीद कार्य समयबद्ध व व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story