जांजगीर चांपा पुलिस ने 14 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर चांपा पुलिस ने 14 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा, 27 मई (हि. स.)। जिले के थाना अजाक पुलिस ने 14 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी काे गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को आज बुधवार काे न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपित मारपीट के एक मामले में न्यायालय से जारी स्थाई वारंट के बाद लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में फरार आरोपिताें की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान थाना अजाक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित अपने क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपित को सोनू उर्फ छहुरा यादव (34 वर्ष), निवासी ग्राम एवं थाना हसौद, जिला शक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया गया।

जांजगीर चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में फरार आरोपिताें के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि अपराध कर कानून से बचना संभव नहीं है और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story