भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोंदल में हर शुक्रवार काे अब बारी-बारी से लगेगा जनदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोंदल में हर शुक्रवार काे अब बारी-बारी से लगेगा जनदर्शन


भानुप्रतापपुर-दुर्गुकोंदल में हर शुक्रवार काे अब बारी-बारी से लगेगा जनदर्शन

जगदलपुर, 27 नवंबर (हि.स.)।बस्तर जिले के भानुप्रतापपुर में आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन ने नई पहल करते हुए अब अनुभाग भानुप्रतापपुर में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन बारी-बारी से भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल विकासखंड में लगाया जाएगा। इससे दोनों विकासखंडों के ग्रामीणों को अपनी समस्याएं लेकर दूर स्थित कार्यालयों तक पहुंचने की परेशानी से राहत मिलेगी।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय द्वारा समस्त कार्यालय प्रमुखों को आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11 बजे एसडीएम की अध्यक्षता में अनुभाग स्तरीय जनदर्शन आयोजित होगा। दोनों विकासखंडों के नागरिकों को समान रूप से सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजन स्थल प्रत्येक सप्ताह बदला जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार जनदर्शन की शुरुआत 04 दिसंबर 2026, शुक्रवार को जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल के सभाकक्ष से होगी। इसके बाद 11 दिसंबर को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस के शासकीय अवकाश के कारण जनदर्शन आयोजित नहीं होगा। इसके पश्चात 1 जनवरी 2027 को जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल तथा 8 जनवरी को जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में जनदर्शन लगाया जाएगा।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिस शुक्रवार को शासकीय अवकाश रहेगा, उस सप्ताह का जनदर्शन आगामी शुक्रवार को उसी निर्धारित स्थल पर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोनों विकासखंडों के बीच बारी-बारी से जनदर्शन आयोजित करने का क्रम पूर्ववत जारी रहेगा।

प्रशासन की इस व्यवस्था से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा। जनदर्शन के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतों और मांगों को सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे, जिससे समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784351 Articles

Share this story