जगदलपुर : बिजली खंभे से टकराई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, हादसे में युवक की हुई माैत

WhatsApp Channel Join Now
जगदलपुर : बिजली खंभे से टकराई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, हादसे में युवक की हुई माैत


जगदलपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। बस्तर जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हादसे में 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रविवार की रात 10 बजे देउरगांव से मोंगरापाल मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली खंभे के सपोर्टिंग पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

मृतक की पहचान घाटधनोरा निवासी गंगाधर कश्यप के रूप में हुई है, वह अपने ससुराल चोलनार जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। आज साेमवार काे शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781755 Articles

Share this story