जगदलपुर में सीआरपीएफ ने रन फॉर यूनिटी' के साथ राष्ट्रीय एकता ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now
जगदलपुर में सीआरपीएफ ने रन फॉर यूनिटी' के साथ राष्ट्रीय एकता ली शपथ


जगदलपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज शनिवार काे '241 वीं वाहिनी, सीआरपीएफ द्वारा 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी' एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। । प्रातःकाल वाहिनी मुख्यालय में 'रन फॉर यूनिट, इस दौड़ में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारे, आपसी सद्भाव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। रन फॉर यूनिटी के समापन के उपरांत राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट हरविंदर सिंह द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति सदैव निष्ठावान रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कमांडेंट हरविंदर सिंह, उप कमांडेंट प्रमोद कुमार मीणा व डा. निकिता आर नायडू वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी व समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story