बलरामपुर : आईटीआई कुसमी में गेस्ट लेक्चरर के पदों पर आवेदन

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुसमी में सत्र 2026-27 के प्रशिक्षण कार्यों के सुचारू संचालन के लिए गेस्ट लेक्चरर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आज शनिवार को जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजपुर के नोडल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

एससीवीटी के अंतर्गत एक वर्षीय नॉन-इंजीनियरिंग व्यवसाय स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी) तथा एक वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसाय वेल्डर के लिए एक-एक स्वीकृत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी के रिक्त पद के विरुद्ध गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों के लिए कार्यरत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी, संविदा प्रशिक्षण अधिकारी और पहले से कार्यरत गेस्ट लेक्चरर को छोड़कर शेष रिक्त पदों पर इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 24 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से नोडल अधिकारी, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर के पते पर भेज सकते हैं।

आवेदन का निर्धारित प्रारूप, आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, अनुभव, मानदेय और चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजपुर से प्राप्त की जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story