कांकेर में धर्मांतरित परिवार के मूल धर्म में वापसी के बाद अंतिम संस्कार का मामला सुलझा

WhatsApp Channel Join Now
कांकेर में धर्मांतरित परिवार के मूल धर्म में वापसी के बाद अंतिम संस्कार का मामला सुलझा


कांकेर, 20 सितंबर (हि.स.)। जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में धर्मांतरित महिला के शव का अंतिम संस्कार को लेकर जमकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। मामला मचपल्ली गांव के जनकुपारा का है, जहां महिला की मौत के बाद शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बीती देर रात तक दो पक्षों में बहस चलती रही, जिसके बाद समझौते के तहत धर्मांतरित परिवार की मूल धर्म में वापसी पर सहमति बनी। प्रशासन की मौजूदगी में विवाद का समाधान होने के बाद आज रविवार सुबह धर्मांतरित महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कांकेर के एडिशनल एसपी राजेश कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार जनकुबाई ने करीब पांच साल पहले धर्मांतरण किया था। बीती रात 09:30 बजे महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार और शव को दफनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, विवाद करीब 24 घंटे तक चला, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. जिसके बाद धर्मांतरित परिवार ने मूल धर्म में वापस लौटने की बात स्वीकार करने के बाद, तब जाकर आज सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story