लोकसभा चुनाव : कलेक्टर की पाती लेकर डाॅ. गौरव सिंह पहुंचे आईएएस अफसरों के घर

लोकसभा चुनाव : कलेक्टर की पाती लेकर डाॅ. गौरव सिंह पहुंचे आईएएस अफसरों के घर
लोकसभा चुनाव : कलेक्टर की पाती लेकर डाॅ. गौरव सिंह पहुंचे आईएएस अफसरों के घर


रायपुर 3 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टर की पाती वितरित करने आज शुक्रवार को आईएएस अफसरों के निवास पर पहुंचे। महिला बाल विकास अधिकारी निशा मिश्रा ने सभी अफसरों के माथे पर टिके लगाए। फिर कलेक्टर डॉ. सिंह ने अफसरों को कलेक्टर की पाती व पीले चावल देकर मतदान करने का आग्रह किया। सभी को आई एम वोटर का बैच भी लगाया।

देवेंद्र नगर में आईएएस ऑफिसर काॅलोनी में एसीएस रेणु पिल्ले के माथे पर निशा मिश्रा ने टीका लगाया। इसके पश्चात डाॅ. गौरव सिंह ने उन्हें कलेक्टर की पाती सौंपी। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ के निवास पर पहुंचकर उन्हें और उनकी पत्नी को कलेक्टर की पाती देकर मतदान करने का आग्रह किया। सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और उनकी पत्नी को डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टर की पाती देकर मतदान का आग्रह किया। साथ ही पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह को भी कलेक्टर की पाती सौंपी गई। सचिव एस. प्रकाश को भी कलेक्टर की पाती दी गई। साथ ही जज सहाबुद्दीन कुरैशी को कलेक्टर ने उनके निवास पहुंच कर कलेक्टर की पाती दी और मतदान करने का आग्रह किया। पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार कुजूर के निवास पर कलेक्टर की पाती दी गई। आईएएस अफसर यशवंत कुमार, सौरभ कुमार, भीम सिंह, डाॅ फरिहा आलम सिद्धकी, प्रतीक जैन, दिनेश श्रीवास्तव आईपीएस अमित कुमार के निवास पर कलेक्टर ने पहुंचकर कलेक्टर की पाती सौंपी और मतदान का आग्रह किया। इस पहल की सभी ने सराहाना की। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एडीएम देवेंद्र पटेल, एसडीएम नंदकुमार चौबे समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पत्रकारों को कलेक्टर की पाती

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज पत्रकार खोमन साहू, नितिन नामदेव व अनमोल को कलेक्टर की पाती देकर मतदान का आग्रह किया। कलेक्टर ने उन्हें आई एम वोटर का बैच भी लगाया। माथे पर टिका लगाकर पीले चावल देकर मतदान करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद / गेवेन्द्र

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story