इंटक ने राजकुमार गुप्ता को बीजापुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

WhatsApp Channel Join Now
इंटक ने राजकुमार गुप्ता को बीजापुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया


बीजापुर, 21 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने राजकुमार गुप्ता को बीजापुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, इंटक पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा जनता के लिए काम करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा। गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों के न्याय के लिए लगातार आवाज़ उठाता रहा हूं और भविष्य में भी पूरी मजबूती के साथ उनकी समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story