अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, योगा फॉर एजिंग थीम पर मनाया जाएगा
बलौदाबाजार, 13 जून (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को योगा फॉर एजिंग थीम पर मनाया जाएगा।इसके साथ ही 14 जून को प्रातः 6.15 बजे से 7.35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें अधिकतम लोगों की सहभागिता के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में सहभागिता बढ़ाये जाने हेतु प्रतिभागियों को टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, आयुष मंत्रालय द्वारा 'योग संगम पोर्टल-2026' प्रारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से विभिन्न संस्थाएं, विभाग, शैक्षणिक संस्थान, स्थानीय निकाय, स्वायत्तशासी संस्थाएं, सार्वजनिक उपक्रम, योग संस्थान एवं सामुदायिक संगठन दिनांक 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के लिए पंजीयन एवं कार्यक्रम उपरांत विवरण एवं फोटोग्राफ अपलोड किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

