अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साड़ी में योग का प्रदर्शन, ओमकारा योगशाला में प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साड़ी में योग का प्रदर्शन, ओमकारा योगशाला में प्रतियोगिता आयोजित


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साड़ी में योग का प्रदर्शन, ओमकारा योगशाला में प्रतियोगिता आयोजित


कोरबा, 8 मार्च (हि. स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रतिष्ठित योग संस्था ओमकारा योगशाला द्वारा योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों ने साड़ी पहनकर योगासन का प्रदर्शन किया, जिसने कार्यक्रम को आकर्षक और प्रेरणादायी बना दिया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसनों का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें नीतू यादव (बालकों निवासी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फुलेश्वरी शतरंज द्वितीय और श्रीधा अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के दौरान काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट नूतन विश्वकर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि सकारात्मक सोच अपनाकर जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि सचिन विश्वकर्मा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित कर रहे हैं, वहीं नूतन सचिन विश्वकर्मा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को मार्गदर्शन दे रही हैं।

ओमकारा योगशाला में पिछले लगभग पांच वर्षों से नियमित रूप से सुबह और शाम योग की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जहां लोगों को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। संस्था ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को शारीरिक या मानसिक कमजोरी महसूस हो, तो वे योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ के लिए संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story