अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन आठ मार्च को
Mar 7, 2026, 17:00 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जांजगीर-चांपा, 07 मार्च (हि. स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा 8 मार्च को जिले में महतारी वंदन सम्मेलन एवं मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से ऑडिटोरियम जांजगीर, सतनाम भवन पामगढ़, सांस्कृतिक भवन नवागढ़, कबीर आश्रम बह्मनीडीह, एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर बलौदा तथा सामुदायिक भवन संजय नगर अकलतरा में आयोजन किए जाएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

