अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में टीम इवेंट का खिताब कोरबा पश्चिम ने अपने नाम किया

WhatsApp Channel Join Now
अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में टीम इवेंट का खिताब कोरबा पश्चिम ने अपने नाम किया


जांजगीर 22 मार्च (हि. स.)। छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कोरबा पश्चिम ने टीम इवेंट जीत लिया है। आज रविवार को हुए टीम इवेंट के फाइनल मैच में कोरबा पश्चिम के खिलाड़ियों ने जोर दिखाते हुए रायपुर सेंट्रल को हराया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया ने विजयी टीम कोरबा पश्चिम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।

छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 से 24 मार्च तक जूनियर क्लब के बैंडमिंटन कोर्ट में खेला जा रहा है। अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता की मेजबानी अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा कर रहा है। इससे पहले शनिवार शाम को हुए टीम इवेंट के सेमीफाइनल मैच में रायपुर सेंट्रल ने रायपुर रीजन पर जीत दर्ज की। जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में कोरबा पश्चिम ने मड़वा को हरा दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story