मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज

WhatsApp Channel Join Now
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज


मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज


जांजगीर 21 मार्च (हि. स.)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शनिवार को मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। यह खेल प्रतियोगिता 21 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा कर रहा है। विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में चल रहे खेल स्पर्धा के शुभारंभ समारोह में मुख्य अभियंता कोसरिया ने कहा कि खेल में हार और जीत लगी रहती है। आप सभी खेल भावना के साथ खेलें और जीत खेल भावना की हो।

कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, एन. लकरा एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रशांत बापट की गरिमामयी उपस्थिति रही। खेल प्रतियोगिता शुरू होने से पहले मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया के हाथों नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय खेल सचिव केके टोप्पो एवं सहसचिव दिनेश मेश्राम ने बताया कि अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में पाॅवर कंपनीज की 9 टीम ने उपस्थिति दर्ज कराई है। इनमें एचटीपीएस कोरबा पश्चिम, डीएसपीएम कोरबा पूर्व, एबीवीटीपीएस मड़वा, रायपुर रीजन, जगदलपुर रीजन, रायपुर सेंट्रल, बिलासपुर रीजन एवं अंबिकापुर रीजन की टीम शामिल हैं।

पहले दिन मड़वा, रायपुर सेंट्रल, दुर्ग और रायपुर रीजन ने मैच जीते- पहले मैच में एबीवीटीपीएस मड़वा ने डीएसपीएम कोरबा पूर्व को हराया। दूसरे मैच में दुर्ग रीजन ने अंबिकापुर पर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में रायपुर सेंट्रल ने बिलासपुर को हराया। चौथे मैच में रायपुर रीजन ने जगदलपुर पर जीत दर्ज की।

मड़वा विद्युत संयंत्र में दोहरे बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा-

छग. स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी द्वारा मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब परिसर में दोहरा बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। पाॅवर कंपनी में योनेक्स का यह पहला बैडमिंटन कोर्ट है। इसे बीते 25 से 27 फरवरी 2026 को तैयार किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story