सीएजी निदेशक आदर्श अग्रवाल ने किया एसईसीएल के गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
सीएजी निदेशक आदर्श अग्रवाल ने किया एसईसीएल के गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का निरीक्षण


कोरबा, 17 जुलाई (हि. स.)। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के निदेशक (कोयला) एवं भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईएएंडएएस) के अधिकारी आदर्श अग्रवाल ने शुक्रवार को दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के गेवरा मेगा प्रोजेक्ट का दौरा कर खनन कार्यों, उत्पादन प्रणाली, वित्तीय प्रबंधन तथा कॉर्पोरेट सुशासन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

दौरे के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें देश की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शामिल गेवरा मेगा प्रोजेक्ट की खनन गतिविधियों, कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच व्यवस्था, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा परिचालन दक्षता और सतत विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।

निदेशक (कोयला) ने परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण कर खनन कार्यों, उत्पादन प्रक्रियाओं और संचालन प्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया तथा परियोजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद उन्होंने बिलासपुर स्थित एसईसीएल मुख्यालय में निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार और मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन के साथ बैठक की। बैठक में एसईसीएल के परिचालन प्रदर्शन, वित्तीय प्रबंधन प्रणाली तथा कॉर्पोरेट गवर्नेंस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह दौरा एसईसीएल की कार्यप्रणाली, संस्थागत व्यवस्था और प्रबंधन प्रणाली की व्यापक समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न परिचालन एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story