बस्तर कलेक्टर ने लिया नशा मुक्ति केन्द्र का जायजा
Jun 18, 2026, 18:40 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जगदलपुर, 18 जून (हि.स.)। बस्तर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज गुरूवार काे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्ति केन्द्र का जायजा लिया।
कलेक्टर ने धरमपुरा क्षेत्र में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में व्यवस्थाओं का अवलोकन कर हितग्राहियों से उनके स्वास्थ्य में हो रही सुधार, उनके दैनिक गतिविधियों के संबंध चर्चा की । इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, एसडीएम जगदलपुर ऋषिकेश तिवारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सुचिता लकड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

