बालक-बालिका छात्रावास में बच्चों को नालसा योजना अंतर्गत दी गई जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
बालक-बालिका छात्रावास में बच्चों को नालसा योजना अंतर्गत दी गई जानकारी


जगदलपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देश एवं गोविन्द नारायण जांगड़े जगदलपुर के मार्गदर्शन में नमिता मिन्ज भास्कर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर द्वारा आज गुरूवार काे बालक छात्रावास धरमपुरा एवं बालिका छात्रावास धरमपुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।

उक्त आयोजित साक्षरता शिविर में नमिता मिन्ज भास्कर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर द्वारा छात्रावास के बच्चों को नालसा (बच्चों के लिए बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) योजना 2024 की जानकारी विस्तार पूर्वक बताते हुए लैंगिक अपराधों से बालकों का बचाव, बाल अपराध, बाल श्रम एवं निशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह की जानकारी देते हुए बच्चों को जागरूक एवं सुरक्षित एवं सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उपस्थित बच्चों को विधि क्या है बताते हुए उन्हें मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करते हुए नित्य अपने दैनिक जीवन में कानून का पालन करने हेतु प्रेरित भी किया गया ।

उक्त आयोजित साक्षरता शिविर में नमिता मिन्ज भास्कर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर, छात्रावास के वार्डन, बालक-बालिका एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित थे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769065 Articles

Share this story