सहकारिता सप्ताह में लघु वनोपज संग्रहकर्ताओं को योजनाओं की दी गई जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
सहकारिता सप्ताह में लघु वनोपज संग्रहकर्ताओं को योजनाओं की दी गई जानकारी


काेंड़ागांव, 04 जुलाई (हि.स.)। जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुंगवाल के आदिवासी समाज भवन में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति मर्यादित बयानार के तत्वावधान में सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज शनिवार काे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, फड़मुंशियों और संग्रहकर्ताओं को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना, लघु वनोपज संग्रहण, वैज्ञानिक भंडारण, ग्रेडिंग एवं मूल्य संवर्धन की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने तेंदूपत्ता संग्रहण से लेकर पत्ता तोड़ने की प्रक्रिया, बीमा सुविधा, मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति तथा इमली, महुआ, साल बीज, चिरौंजी, हर्रा, बेहड़ा और कोष जैसे लघु वनोपजों के संग्रहण से मिलने वाले आर्थिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके), डिजिटल साक्षरता, मोबाइल आधारित विपणन और वृक्षारोपण अभियान पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story