शिशु संरक्षण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ आज से
Aug 18, 2026, 10:47 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायगढ़,18 अगस्त (हि.स.)। शिशुओं एवं छोटे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं रोगों से बचाव के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ 18 अगस्त को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोदीनगर के प्रांगण में किया जाएगा।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार अभियान के दौरान जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न टीकाकरण सत्रों के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती माताओं को आवश्यक स्वास्थ्य एवं टीकाकरण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

