बलरामपुर : स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय भवन रोशनी से होंगे जगमग

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। आज सोमवार को जारी निर्देश के अनुसार 15 अगस्त की रात सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाकर राष्ट्रीय पर्व के उत्सव का माहौल बनाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story