स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण

WhatsApp Channel Join Now
स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण


स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोकभवन में किया ध्वजारोहण


रायपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शनिवार सुबह लोकभवन में ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।

राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू सहित लोकभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को महारत्न कंपनी आरईसी के सीएसआर के अंतर्गत दी गई है। ये एम्बुलेंस उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में निःशुल्क सेवा देंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story