धान खरीद में किसानों की बढ़ी भागीदारी, अब तक 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन

WhatsApp Channel Join Now
धान खरीद में किसानों की बढ़ी भागीदारी, अब तक 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन


धमतरी, 25 नवंबर (हि.स.)। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है।

अपनी मेहनत से तैयार धान की उपज बेचने के लिए किसान खरीद केंद्रों तक

पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 6,694 किसानों से 23,093.76 मीट्रिक टन धान

की खरीदी की जा चुकी है।

किसानों की सुविधा के लिए टोकन प्रणाली के माध्यम

से खरीद की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में 26 नवंबर के लिए 1,813 टोकन

जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 6,870.27 मीट्रिक टन धान की खरीदी

प्रस्तावित है। इस वर्ष खरीदी व्यवस्था में रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी

महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। धान विक्रय के बाद शेष अथवा उपयोग में नहीं

आने वाले कृषि रकबे का किसान समर्पण कर रहे हैं।

अब तक जिले के 2,674

किसानों ने कुल 101.32 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है। इससे वास्तविक

कृषि रकबे के अनुरूप अभिलेखों का संधारण और धान खरीदी में पारदर्शिता

सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों

में टोकन के अनुसार धान उपार्जन, उपज की गुणवत्ता, सही तौल और धान के

सुरक्षित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को

केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता

से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य किसानों को

उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के साथ ही धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को

सरल, सुगम और पारदर्शी बनाना है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story