सेवा सेतु केन्द्र से सिर्फ चार दिनों में मिले आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, नंद किशोर ने जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now
सेवा सेतु केन्द्र से सिर्फ चार दिनों में मिले आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, नंद किशोर ने जताया आभार


जांजगीर-चांपा, 15 अक्टूबर (हि. स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सहज एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में तहसील सारागांव के ग्राम सरवानी निवासी नंद किशोर को अपनी पुत्री के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त हुए।

नंद किशोर ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय स्थित सेवा सेतु केन्द्र में आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिर्फ चार दिनों के भीतर ही तीनों प्रमाण पत्रों की पीडीएफ उनके मोबाइल पर प्राप्त हो गई। इसके साथ ही उन्हें प्रमाण पत्रों की हार्ड कॉपी भी उपलब्ध करा दी गई। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से संतुष्ट नंद किशोर ने कहा कि सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज आसानी से और निर्धारित समय में मिल रहे हैं, जिससे नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761365 Articles

Share this story