जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण, मंत्री देवांगन बोले—सामाजिक विकास को दी जा रही प्राथमिकता

WhatsApp Channel Join Now
जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण, मंत्री देवांगन बोले—सामाजिक विकास को दी जा रही प्राथमिकता


कोरबा,26 जुलाई (हि. स.)। प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने रविवार को बुधवारी स्थित जैन मंदिर परिसर में जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में महापौर संजू देवी राजपूत, जनप्रतिनिधियों तथा जैन समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री लखन लाल देवांगन ने समाज के वरिष्ठजनों के साथ भगवान महावीर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि जैन समाज का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि जैन मिलन समिति द्वारा स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार की मांग रखी गई थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए सीएसआर मद से तत्काल स्वीकृति दिलाई गई। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर की कृपा और समाज के सहयोग से आज यह भवन समाज को समर्पित करने का अवसर मिला है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोरबा शहर का सर्वांगीण विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न समाजों की मांग के अनुरूप अब तक 56 सामाजिक विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश कार्य तेजी से पूर्ण कराए जा रहे हैं।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि सुशासन की सरकार में मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में शहर के साथ-साथ सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मदों से स्वीकृत विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं, जिससे सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जैन समाज की ओर से वरिष्ठ सदस्य सुधीर जैन ने मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कोरबा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने जैन मिलन समिति के लिए स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार को महत्वपूर्ण सौगात बताया।

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, एल्डरमैन ईश्वर साहू, डॉ. प्रिंस जैन, प्रकाश जैन, सोनू जैन, मुकुल जैन, अशोक जैन, प्रमोद जैन, आशीष जैन, पारस जैन, मनीष जैन सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story