कोरबा : 1.90 करोड़ के नए सब स्टेशन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा : 1.90 करोड़ के नए सब स्टेशन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण


कोरबा, 07 अप्रैल (हि. स.)। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज मंगलवार को 33/11 केवी नवीन सब स्टेशन का लोकार्पण किया।

इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के कोसाबाड़ी, निहारिका, घंटाघर, बुधवारी, काशीनगर, सीएसईबी कॉलोनी, आरपी नगर, शिवाजी नगर सहित अन्य क्षेत्र के 5 हज़ार से अधिक बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। वर्तमान में निहारिका क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अलग-अलग फीडर से बिजली की आपूर्ति होती है। किसी भी एक फीडर में खराबी आने से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। इस सब स्टेशन के बनने के बाद दूसरी लाइन से सीधे आपूर्ति हो सकेगी।

विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मंत्री श्री देवांगन ने कहा क‍ि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा किया जा रहा है। गांव, गरीब, किसान, व्यापारी वर्ग सभी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि, आज शुरू हुए इस नए विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्रवासियों को गर्मी में बढ़ते बिजली के दबाव की समस्या से निजात मिलेगी। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।

उन्होंने कहा क‍ि, बिजली आज हमारी मूलभूत जरूरतों में शामिल हो चुकी है और इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कई परिवार आर्थिक कारणों से समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पाते, जिससे सरचार्ज के कारण बकाया राशि बढ़ जाती है और पूरा भुगतान करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विष्णु देव सरकार ने समाधान योजना शुरू की है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलने लगी है। इसके लिए अलग अलग वार्डों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा , भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद राकेश वर्मा , चंद्रलोक सिंह , नरेंद्र देवांगन, राकेश नागरमल अग्रवाल, दर्शन रजक सहित अधिक अधिक संख्या में पदाधिकारी गण एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

कोरबा शहर में दो और नवीन सब स्टेशन की स्वीकृति मिली है, राताखार और रूमगड़ा में नवीन सब स्टेशन का निर्माण होगा। मंत्री श्री देवांगन ने वितरण कंपनी के अधिकारियों को जल्द से जल्द स्थल चयन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश। इससे पूर्व में कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादर खुर्द में मंत्री श्री देवांगन ने नवीन सब स्टेशन का निर्माण का लोकार्पण किया गया था। इस क्षेत्र की 4000 से अधिक उपभोक्ताओं को आज बड़ी राहत मिल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story