मुरासु चक्रवात का बस्तर में दिखा असर,  बादलों के साथ मध्यम वर्षा जारी

WhatsApp Channel Join Now
मुरासु चक्रवात का बस्तर में दिखा असर,  बादलों के साथ मध्यम वर्षा जारी


जगदलपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मुरासु चक्रवात का असर बस्तर संभाग में दिखाई देने लगा है। आज सुबह से ही संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे और कई स्थानों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 7 नवंबर के बाद मौसम शुष्क होने और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने मंगलवार काे बताया कि चक्रवात मुरासु का ज्यादा असर आंध्र और तमिलनाडु में पड़ रहा है। इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इसका असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान स्तर संभाग के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। मंगलवार और बुधवार इन दो दिनों के दौरान बस्तर संभाग के बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771628 Articles

Share this story