किसानों की फसल का तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिया जाए : मनीष कुंजाम

WhatsApp Channel Join Now
किसानों की फसल का तत्काल सर्वे कर मुआवजा दिया जाए : मनीष कुंजाम


सुकमा, 24 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तरिया राज मोर्चा के संयोजक मनीष कुंजाम ने शनिवार काे सुकमा जिले के किसानों की समस्याओं को देखते हुए शासन-प्रशासन से मांग की है कि जिले के तीनों ब्लॉकों में फसलों की स्थिति का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए । उन्होंने कहा कि समय पर बारिश नहीं होने के कारण धान की बालियों में समय पर फूल नहीं आने और फसल की बढ़वार प्रभावित होने से किसानों की मेहनत पर संकट मंडरा रहा है। ऐसी स्थिति में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका है।

मनीष कुंजाम ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सुकमा जिले के सुकमा, कोंटा और छिंदगढ़ तीनों ब्लॉकों में धान सहित अन्य प्रभावित फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए। फसल नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए। बस्तरिया राज मोर्चा के संयोजक ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि मेहनतकश किसानों को राहत मिल सके और उनकी कर्जा माफ किया जाए ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766257 Articles

Share this story