शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा

WhatsApp Channel Join Now
शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा


धमतरी, 27 जून (हि.स.)।शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा। ढाबा व होटलों में शराब पिलाने व शराब के अवैध तस्करी करने वाले तीन से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आज जेल भेज दिया है। पुलिस के इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित विवेक देवांगन 21 वर्ष निवासी राजीव नगर कांटीपारा अछोटा बाइक से शराब का अवैध ढंग से तस्करी कर रहा है। पुलिस ने तत्काल विवेक देवांगन को पकड़कर उसके बाइक की तलाशी ली, तो बाइक से शराब के अवैध परिवहन करते पकड़ाया। आरोपित विवेक देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह इस शराब को अछोटा के एक ढाबा में बिक्री करने के लिए ले जा रहा था। आरोपित के पास से 49 पौव्वा शराब जब्त कर कार्रवाई की है। इसी तरह पुलिस ने विक्की महार उर्फ विक्की रामटेके 20 वर्ष निवासी नदियापारा अछोटा को गिरफ्तार कियाहै, जो मामा ढाबा अछोटा के कर्मचारी होना बताया है। वह ढाबा में शराब बेचने के लिए शराब ले जा रहा था।

आरोपित के पास से पुलिस ने 31 पौव्वा शराब जब्त कर कार्रवाई की है। अर्जुनी पुलिस ने नगरी रोड पर घेराबंदी कर मंगलानी ढाबा अछोटा के संचालक आरोपित सतीश मंगलानी उर्फ विक्की मंगलानी 37 वर्ष निवासी बनियापारा धमतरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 100 पौवा शराब जब्त कर कार्रवाई की है। इस तीनों मामलों में सिटी कोतवाली व अर्जुनी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story