जशपुर में अवैध ईंट कारोबार पर कार्रवाई, 2.10 लाख ईंटें जब्त

WhatsApp Channel Join Now
जशपुर में अवैध ईंट कारोबार पर कार्रवाई, 2.10 लाख ईंटें जब्त


जशपुर, 18 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बुधवार काे बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलते ही विभाग की टीम ने त्वरित जांच कर तहसील फरसाबहार के ग्राम पमशाला में अवैध रूप से संचालित ईंट निर्माण पर छापा मारा और भारी मात्रा में ईंटें जब्त कीं।

सहायक खनिज अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान प्रीतमलाल प्रजापति (ग्राम बिहरा, थाना रामपुरबाघेलान, जिला सतना, वर्तमान निवास पमशाला) के पास से कुल दाे लाख 10 हजार नग ईंटें बरामद की गईं। इस मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और उससे जुड़े कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले समय में भी ऐसे मामलों में नियमित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story