ओपी यादव बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव वार्डन

WhatsApp Channel Join Now
ओपी यादव बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव वार्डन


रायपुर, 01 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़, अरण्य भवन के पद पर पदोन्नत कर दिया है। इस संबंध में वन विभाग ने शनिवार को आदेश जारी किया है।

ओपी यादव 1995 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं। वे लंबे समय से वन विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं।ओपी यादव अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के साथ-साथ प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे।

जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत ओपी यादव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद एवं HAG+ (लेवल-16) वेतनमान (₹2,05,400 से ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है

राज्य शासन ने उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story