रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां
Jun 10, 2026, 18:47 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 10 जून (हि.स.)। राज्य शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बैच को आज बुधवार काे नई जिम्मेदारी सौंपी है।
रमेश कुमार शर्मा जो वर्तमान में सचिव, गृह विभाग के पद पर पदस्थ हैं, को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

