चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की चेतावनी के मद्देनजर विद्यार्थियों के लिए अवकाश, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश

WhatsApp Channel Join Now
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की चेतावनी के मद्देनजर विद्यार्थियों के लिए अवकाश, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश


कोरबा, 28 अक्टूबर (हि. स.)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संबंध में जारी चेतावनियों तथा जिले में संभावित वर्षा, तेज हवाओं और अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाया गया है।

कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त शक्तियों और संबंधित शासन निर्देशों के अनुरूप आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जिला कोरबा की सीमा में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए एहतियातन अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768576 Articles

Share this story