हिंदू नव वर्ष समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है

WhatsApp Channel Join Now
हिंदू नव वर्ष समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है


धमतरी, 19 मार्च (हि.स.)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री द्वारा हिंदू नव वर्ष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर नववर्ष का स्वागत किया।

रुद्रेश्वर बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री द्वारा चैत्र शुल्क प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा रुद्रेश्वर मंदिर प्रांगण में पूर्व रात्रि सुंदरकांड का अखंड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं गुरुवार सुबह पांच बजे यज्ञ हवन के साथ उगते हुए सूर्य को अर्द्ध दिया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद सदस्य अनिता मुकेश यादव ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है जिसे हमें पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाना चाहिए। हिंदू नव वर्ष को सामाजिक समरसता, सकारात्मकता और नवचेतना के साथ मनाएं ताकि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और विकास की भावना को और अधिक मजबूती मिल सके। इस कार्यकम की अध्यक्षता संचालन समिति की सचिव अनुसुइया सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संचालन समिति अध्यक्ष यादराम साहू, उपाध्यक्ष श्यामा देवी साहू, सदस्य अजय ठाकुर उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू, आचार्य प्रेमलाल निषाद सहित स्कूल के अन्य आचार्य, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story