हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए

WhatsApp Channel Join Now


रायपुर, 16 सितम्बर (हि.स.)। शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई हैं। हिन्दी शीघ्रलेखन की परीक्षा आगामी शनिवार 19 सितम्बर को सभी संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएंगी, जबकि रविवार 20 सितम्बर को अंग्रेजी शीघ्रलेखन की परीक्षा रायपुर में संपन्न होगी।

उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से बुधवार काे प्राप्त जानकारी के अनुसार से आगामी 19 सितम्बर को हिन्दी शीघ्रलेखन (100 शब्द प्रति मिनट) परीक्षा का आयोजन प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी तरह अंग्रेजी शीघ्रलेखन (100 शब्द प्रति मिनट) परीक्षा के लिए केवल एक केंद्र रायपुर में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट

https://ctsp.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है। साथ ही संबंधित परीक्षार्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना टेक्स्ट मेसेज के माध्यम से दे दी गई है। परीक्षार्थी उक्त साइट में ओपन कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story