तेज रफ्तार ट्रेलर ने माेटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, माैत

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार ट्रेलर ने माेटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, माैत


तेज रफ्तार ट्रेलर ने माेटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, माैत


तेज रफ्तार ट्रेलर ने माेटरसाइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, माैत


दुर्ग, 14 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने माेटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माेटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी फट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वहीं हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास मार्ग की है।

जानकारी के अनुसार, युवक माेटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 सीवी 3947 पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर क्रमांक जेएच 05 डीएस 0514 ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के बाद माेटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी फट गई, जिससे उसमें आग लग गई। इसके बाद कुछ ही मिनटों में माेटरसाइकिल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक माेटरसाइकिल पर अकेला सवार था।

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चूरी भेज दिया है।

फिलहाल, पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story