उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा 21 मार्च को

WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुर 20 मार्च (हि.स.)। उच्च न्यायालय बिलासपुर में लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा हेतु कल 21 मार्च को बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को तैयारी के साथ मंथन कक्ष में आयोजित बैठक में शामिल होने के निर्देश जारी किए हैं।

ऐसे अवमानना प्रकरण जिनमें कलेक्टर बिलासपुर को पक्षकार बनाया गया है, उनमें उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों एवं जवाबदावा की समय-सीमा के पालन की समीक्षा की जाएगी। यह बैठक 21 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित होगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने प्रकरणों की अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहें, ताकि प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story