हेरोइन के साथ धमतरी का युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हेरोइन के साथ धमतरी का युवक गिरफ्तार


धमतरी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। अवैध ढंग से हेरोइन की बिक्री करते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पुलिस ने हेराइन, एक कार व मोबाइल को जब्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के जोधापुर स्थित पीजी कालेज मैदान के पास एक व्यक्ति कार में मादक पदार्थ रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस टीम मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने यहां आशुतोष उर्फ आशु तिवारी निवासी आमातालाब इंडोर स्टेडियम धमतरी को पकड़ा। उसके पास से अवैध ढंग से बिक्री के लिए रखा एक ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा को जब्त किया गया। एक कार एवं दो मोबाइल फोन जब्त कर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762776 Articles

Share this story