धमतरी : तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

WhatsApp Channel Join Now
धमतरी : तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त


धमतरी, 1 सितंबर (हि.स.)। एक सितंबर की सुबह धमतरी समेत आसपास के क्षेत्रों में घंटों बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सड़क में पानी भर गया। वहीं निचली बस्तियों में पानी भरने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

सोमवार की सुबह सवा 10 बजे बारिश शुरू हुई। घंटे भर तक बारिश होती रही। बारिश से सड़कों व गलियों में पानी भर गया। करीब डेढ़ से दो घंटे तक बारिश हुई, इससे जनजीवन प्रभावित रहा। लोग बारिश में फंसे रहे। कामकाजी लोग बरसाती व छतरी के सहारे आवाजाही करते रहे। अचानक हुई इस बारिश से शहर व गांवों की गलियों में घुटनेभर तक पानी भर गया। भादो माह में बारिश का सीजन अब कुछ ही दिन शेष रह गया है। यह सीजन अंतिम पड़ाव पर है। एक जून से अब तक जिले में 784 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। बारिश का यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में करीब व सामान्य है। इस साल आषाढ़ व सावन माह में बारिश सामान्य रही। जानकारी के अनुसार भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुकरेल तहसील में सबसे अधिक 1107 मिमी बारिश हुई है और सबसे कम मगरलोड तहसील में सिर्फ 586 मिमी बारिश हुई है। धमतरी तहसील में 905 मिमी, कुरूद तहसील में 739 मिमी, नगरी तहसील में 780 मिमी, भखारा तहसील में 664 मिमी और बेलरगांव तहसील में 706 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में एक जून से अब तक 784 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले साल की तुलना में इस साल करीब बराबर की स्थिति में है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766342 Articles

Share this story