बस्तर संभाग में 27 से 29 अक्टूबर तक हाेगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

WhatsApp Channel Join Now
बस्तर संभाग में 27 से 29 अक्टूबर तक हाेगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी


जगदलपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक नया मौसम सिस्टम के कारण बस्तर में 27 से 29 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश हो सकती है। ने बस्तर संभाग के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

बस्तर में कुछ जगहों पर 204 मिमी. से अधिक बारिश हो सकती है, भारी बारिश जनजीवन को प्रभावित कर सकती है। बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश होगी, कांकेर और बीजापुर में भी अलर्ट जारी है। कोंडागांव और नारायणपुर में सतर्कता बरतने की सलाह मौसम विभाग ने दी है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है, यह जल्द ही अवदाब में बदल जाएगा। इसके बाद यह गहरे अवदाब का रूप लेगा। गहरे अवदाब से 26 अक्टूबर तक यह चक्रवाती तूफान बन सकता है। इस तूफान का असर पूरे छत्तीसगढ़ पर पड़ेगा, जिसका सबसे अधिक असर बस्तर संभाग में पड़ेगा। मौसम विभाग ने रविवार काे पत्र भेजकर बस्तर संभाग के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा गया है। आने वाले कुछ दिनों तक ठंड नहीं बढ़ेगी, आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766402 Articles

Share this story