स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति

WhatsApp Channel Join Now
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति


रायपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज बुधवार काे कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम क्षीरपानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने ग्राम क्षीरपानी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री उन्नयन कोष से 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। स्वीकृत राशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षीरपानी में बाउंड्रीवॉल निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इससे स्वास्थ्य केंद्र की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा तथा परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर एवं सुलभ उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाओं का विकास होने से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी तथा उन्हें उपचार के लिए दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story