कवर्धा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

कवर्धा, 20 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदवा गांव में बीती रात दो बाइकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कोदवा गांव में शराब दुकान के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764250 Articles

Share this story