किसान-मजदूर परिवार का बेटा हर्षपाल अनंत बना छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक

WhatsApp Channel Join Now
किसान-मजदूर परिवार का बेटा हर्षपाल अनंत बना छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक


जांजगीर चांपा/अकलतरा, 28 नवंबर (हि. स.)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर एक साधारण किसान-मजदूर परिवार के बेटे ने सफलता की नई मिसाल पेश की है। ग्राम पंचायत जावलपुर निवासी हर्षपाल अनंत पिता शंकर लाल अनंत का छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षक पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।

हर्षपाल अनंत की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने किसान-मजदूर परिवार की पृष्ठभूमि से निकलकर अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी उपलब्धि ने न केवल परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि गांव और समाज को भी गौरवान्वित किया है।

उनके चयन की खबर मिलते ही ग्रामीणों, सामाजिकजनों, इष्टमित्रों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनकी सफलता को निरंतर परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।

हर्षपाल की यह उपलब्धि क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि हर्षपाल अनंत पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे तथा भविष्य में भी अपने परिवार, समाज और गांव का नाम रोशन करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784996 Articles

Share this story