कार्निवाल ऑफ आकृति की थीम पर मना हरियाली तीज का भव्य उत्सव

WhatsApp Channel Join Now
कार्निवाल ऑफ आकृति की थीम पर मना हरियाली तीज का भव्य उत्सव


कार्निवाल ऑफ आकृति की थीम पर मना हरियाली तीज का भव्य उत्सव


जांजगीर,29 अगस्त (हि.स.)। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र (एबीवीटीपीएस) मड़वा के आवासीय काॅलोनी अरपा विहार में आकृति महिला मंडल (सीनियर क्लब) के पदाधिकारियों एवं सदस्याओं द्वारा आज “कार्निवाल ऑफ आकृति” थीम पर भव्य कार्यक्रम के साथ हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छग. राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला श्रीमती प्रभा कटियार उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जांगड़े ने किया। इस कार्यक्रम में मनीला मांडले “सावन क्वीन” चुनी गईं। जबकि प्रथम रनर-अप सुनीता परगनिया और सेकंड रनर-अप जया मधुकर रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा कटियार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके साथ ही भगवान श्रीगणेश जी की वंदना की गई। इसके बाद अतिथियों समेत पदाधिकारियों का हल्दी-कुमकुम लगाकर स्वागत किया गया।

कार्यकारिणी सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक ’’इंट्रोडक्शन डांस’’ ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा और नृत्य का सुंदर संगम देखने को मिला। “कार्निवाल ऑफ आकृति” की थीम के अनुरूप कार्यक्रम में अनेक आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें इंडियन पपेट डांस, डेजर्ट दीवा डांस, डुएट बॉलीवुड बस्टर, फिल्मी फ्यूजन डांस व डांस कार्निवाल ब्लास्टर्स जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आनंदित किया। गीत-संगीत की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक प्रस्तुति ग्रैंड फिनाले रैम्प वॉक, जिसमें आकृति महिला मंडल की सदस्याओं ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद “ सावन क्वीन” प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं आकर्षक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि आकृति महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शशि कोसरिया, प्रेरणा महिला मंडल कोरबा पूर्व की अध्यक्षद्वय श्रीमती निवेदिता बंजारा व श्रीमती अल्का कंसल और संकल्प महिला मंडल कोरबा पश्चिम की अध्यक्ष श्रीमती रूक्मणी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला मंडल की उपाध्याक्ष गंगोत्री ध्रुव, तुलसी नायक सहित महिला मंडल की पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्याओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाईं। कार्यक्रम में सचिव दीपा साहा, सहसचिव अर्चना लकरा, कोषाध्यक्ष देवश्री ठाकुर, क्रीड़ा सचिव अलका साहू व रुचि देवांगन, सांस्कृतिक सचिव दिव्या पित्रोदा व छाया कक्कड़ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story