रायपुर : हरेली तिहार पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की गौ माता व कृषि औजारों की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर : हरेली तिहार पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की गौ माता व कृषि औजारों की पूजा-अर्चना


रायपुर, 12 अगस्त (हि. स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बुधवार को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित निवास मे छत्तीसगढ़ की पहली तिहार हरेली पारंपरिक तरीके से पूजा पाठ कर मनाई।

उन्होंने गौ माता एवं नांगर,गैती, कुदारी सहित कृषि औजारों की विधिवत पूजा-अर्चना की। घर के प्रवेश द्वार पर आरोग्य और हरियाली के प्रतीक नीम की डारा लगाई। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, हरेली छFत्तीसगढ़ की माटी, खेती-किसानी और लोक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर गेड़ी सहित छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, हरेली हमारी संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्मीयता को दर्शाता है। यह पर्व प्रकृति और अन्नदाता के प्रति सम्मान का भाव भी प्रकट करता है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने हरेली के पावन अवसर पर भगवान से प्रदेश में अच्छी बारिश और खेतों में लहलहाती फसल की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारी लोक परंपराएं और तिहार हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story