विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावे व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और नई तकनीकों में भी रखनी चाहिए रुचि : गौतम चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावे व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और नई तकनीकों में भी रखनी चाहिए रुचि : गौतम चौधरी


रायगढ़ , 23 नवंबर (हि.स.)।उत्तम मेमोरियल कॉलेज में 23 नवंबर को उत्तम आईटी एंड डिजिटल स्किल क्लब के तत्वावधान में हार्डवेयर प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन करने के पश्चात किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी, प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह, अंबुज प्रकाश माहथा, अनंत कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य सुश्री नम्रता जलछत्री, गोपाल श्रीवास एवं UIS के प्राचार्य देवेंद्र प्रताप साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन गौतम चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा एवं डिजिटल कौशल का विशेष महत्व है। विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार एवं नई तकनीकों के प्रति रुचि विकसित करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदर्शनी में कंप्यूटर साइंस के सीनियर विद्यार्थियों अवनीश चेलकर, आनंद जायसवाल, कार्तिक सिदार, युवराज पटेल, आकांक्षा शर्मा, सायना यादव, विजय प्रकाश, सुकेश गुप्ता, मनीष साव, प्रभात यादव, तानिया सिंह, साहिल लकड़ा, हेमा पटेल, कवित राठौर, खुशबू बैरागी एवं प्राची तिवारी, आयुष कुमार मेघा पांडेय, राजलक्ष्मी ने कंप्यूटर हार्डवेयर के विभिन्न पार्ट्स व उपकरण प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने इन हार्डवेयर घटकों की कार्यप्रणाली, उपयोगिता, विशेषताओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए अपनी तकनीकी समझ, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रयास एवं सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, नवाचार, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के अध्यक्ष एवं आईटी प्रमुख अनाथ कुमार माहथा, सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर साइंस) अरुण पांडेय, दीप्ति दुबे, पूनम केशरवानी, विकास देवांगन, साहिल श्रीवास्तव एवं लक्ष्मी यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उत्तम आईटी एंड डिजिटल स्किल क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल शिक्षा एवं आधुनिक तकनीकों से जोड़ना तथा उनके तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल का विकास करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story