हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा
Aug 13, 2026, 18:48 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जांजगीर-चांपा, 13 अगस्त (हि. स.)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में 14 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे तिरंगा यात्रा (रैली) का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक, कचहरी चौक जांजगीर से प्रारंभ होकर स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर तक निकाली जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिको, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी, स्काउट-गाइड से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

