गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिंधी समाज ने निकाली शोभायात्रा, गूंजे गुरुवाणी और जयकारे

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिंधी समाज ने निकाली शोभायात्रा, गूंजे गुरुवाणी और जयकारे


धमतरी, 24 नवंबर (हि.स.)। गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मंगलवार, 24 नवंबर को सिंधी समाज द्वारा नगर में भव्य एवं भक्तिमय शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर गुरु नानक देव जी की भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। सुबह 11 बजे स्थानीय सिंधी धर्मशाला से पारंपरिक बाजे-गाजे और गुरु महाराज के जयकारों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। इसमें समाज के महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

गुरुवाणी और 'जो बोले सो निहाल' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा पुराना बाजार, सरोजनी चौक, कारगिल चौक, तहसील रोड, सिरसा चौक, पचरीपारा और शंकर मंदिर मार्ग से होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः सिंधी धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। शोभायात्रा के समापन पर श्रद्धालु सिंधी धर्मशाला स्थित बाबा गुरुदास राम दरबार पहुंचे, जहां विशेष अरदास की गई। गुरु नानक देव जी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर सिंधी समाज की ओर से आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे (लंगर) का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों मुरलीधर बजाज, मुरलीधर शादीजा, राजकुमार चैनवानी, राजेंद्र बजाज, राजकुमार बजाज, संजय चैनवानी, सुरेश वर्दियानी, अनिल बजाज, नरेश बजाज, अनिल शुक्रमणि, मोहन शुक्रमणि सहित युवा वाहिनी के देवेंद्र बजाज, आशीष शादीजा, अंकित बजाज, लखन नवलानी, आकाश रमानी, मुकेश नागवानी, सुमन बजाज, कनक बजाज, मधु बजाज, माही शादीजा, माही नवलानी, जिया वर्दियानी, गुंजन नवलानी, भाविका सुखरामणि, स्वाति सुखरामणि और कशिश सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782670 Articles

Share this story