कोरबा : पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
कोरबा : पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन


कोरबा : पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन


कोरबा, 21 जून (हि. स.)। प्राचार्य जानकीप्रसाद गुप्ता , पी.एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा, कोरबा के निर्देश पर शिक्षक संतोष कुमार चौरसिया ने बताया की नवोदय विद्यालय के सभागार में 21 जून को प्रातः 6:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जानकी प्रसाद गुप्ता, शिक्षकगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ तथा स्थानीय सरपंच व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग के महत्व एवं इसके शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके पश्चात प्रशिक्षक श्रीमती सोनी जी के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा नेत्र स्वास्थ्य संबंधी विशेष योगाभ्यास भी कराए गए।

प्राचार्य जानकी प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार प्रदान करता है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ, सकारात्मक एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने योग को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ तथा उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story