बलौदाबाजार : ग्राम सभा का आयोजन 20 को, निर्धारित एजेंडा पर होगी चर्चा

WhatsApp Channel Join Now

बलौदाबाजार, 18 अगस्त (हि.स.)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में 20 अगस्त को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ग्राम सभा हेतु समय-सारिणी तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। ग्राम सभा में शतप्रतिशत गणपूर्ति सुनिश्चित कराने का दायित्व सरपंच व पंचो का होगा।

ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के बजट, विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण में शामिल पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन, आवश्यक संशोधन (करेक्शन) तथा प्रतीक्षा सूची के संबंध में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं में वीबीजी राम-जी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ शासन द्वारा निर्धारित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story